हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home कैथल MSG आईटी विंग...

    MSG आईटी विंग कैथल के सेवादारों ने जीत लिया जरूरतमंद बच्चों का दिल! देखें मनमोहक वीडियो

    Kaithal News
    MSG आईटी विंग कैथल के सेवादारों ने जीत लिया जरूरतमंद परिवारों का दिल

    ठंड में कांपते बच्चों के लिए फरिश्ता बनकर पहुंचे

    कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। समाज में जरूरतमंदों की सहायता कर मानवता को सशक्त बनाने की दिशा में डेरा सच्चा सौदा द्वारा लगातार सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ब्लॉक कैथल के एमएसजी आईटी विंग सेवादारों ने एक बार फिर मानवता भलाई का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। कड़ाके की ठंड के बीच सेवादारों ने जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए आगे बढ़ते हुए उन्हें गर्म वस्त्र और जूते वितरित किए, जिससे बच्चों को ठंड से राहत मिल सके। सेवादार गांव शेरगढ़ स्थित राजकीय स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने करीब 15 अति जरूरतमंद बच्चों को जूते और स्कूल ड्रेस प्रदान की। इसके साथ ही बच्चों के बैठने की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में टाट भी उपलब्ध करवाई गई। Kaithal News

    सेवा कार्य से बच्चों के चेहरों पर खुशी झलकी

    इस सेवा कार्य से न केवल बच्चों के चेहरों पर खुशी झलकी, बल्कि विद्यालय के अध्यापकों और स्टाफ ने भी इस नेक पहल की मुक्त कंठ से सराहना की। इस अवसर पर कैथल ब्लॉक के एमएसजी आईटी विंग सेवादार ललित इन्सां ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा से सेवादार समय-समय पर मानवता भलाई के कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के हर जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाना है, ताकि कोई भी अभाव के कारण पीछे न रह जाए।

    वहीं सेवादार करनैल इन्सां ने कहा कि मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है और जरूरतमंद बच्चों की मदद कर जो आत्मिक संतोष मिलता है, वही सबसे बड़ा पुरस्कार है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए सेवादार हमेशा तत्पर रहेंगे। इस सेवा कार्य के दौरान रोशनलाल सैनी इन्सां, अमित इन्सां, सुखविंद्र इन्सां, विक्रम इन्सां, दीपक, सन्नी, राहुल, अजय और दीपक ढींगरा सहित कई सेवादार मौजूद रहे। सभी ने मिलकर यह संदेश दिया कि जब समाज के लोग एकजुट होकर आगे आते हैं, तो जरूरतमंदों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। Kaithal News