हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home सरसा गुड़िया खेड़ा र...

    गुड़िया खेड़ा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ‘युवा ग्राम पंचायत’ प्रतियोगिता में रहा प्रथम

    Sirsa News
    गुड़िया खेड़ा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 'युवा ग्राम पंचायत' प्रतियोगिता में रहा प्रथम

    राज्य स्तर पर बनाई जगह

    नाथूसरी चोपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुड़िया खेड़ा (Gudia Kheda School) ने युवा ग्राम पंचायत प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर अपनी जगह पक्की कर ली है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यालय ने हिसार डिवीजन स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। उल्लेखनीय है कि विद्यालय ने इस प्रतियोगिता में पहले खंड स्तर, फिर जिला स्तर पर जीत दर्ज की। इसके बाद हिसार डिवीजन स्तर पर हुई प्रतियोगिता में जींद, हिसार और फतेहाबाद के विद्यालयों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। अब विद्यालय राज्य स्तर पर फरीदाबाद, गुरुग्राम और करनाल डिवीजन के एक-एक विद्यालय के साथ प्रतिस्पर्धा करेगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 5 से 10 फरवरी के बीच किया जाएगा। Sirsa News

    विद्यालय के प्राचार्य उम्मेद सिंह ढाका, डाइट के डीआरयू विंग के प्रभारी प्रवक्ता डॉ. अनिल बिश्नोई एवं प्रवक्ता डॉ. अनिल चावला ने इस उपलब्धि पर विद्यालय के समस्त स्टाफ, विद्यार्थियों और ग्रामवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने युवा ग्राम पंचायत प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत व्यवस्था, ग्रामीणों के अधिकारों एवं कर्तव्यों को प्रभावशाली और रोचक ढंग से प्रस्तुत किया, जो सराहनीय है। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य स्तर पर भी विद्यालय उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा। Sirsa News