हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हांसी की नई स...

    हांसी की नई सब्जी मंडी में 68 लाख की स्टॉर्म वाटर लाइन मरम्मत कार्य का शुभारंभ

    Hansi News
    Hansi News: थुराना गांव में नागरिकों को संबोधित करते विधायक विनोद भयाना।

    बरसात में नहीं होगा जलभराव: विनोद भयाना

    हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। Hansi News: विधायक विनोद भयाना ने शनिवार को हांसी की नई सब्जी मंडी में 68 लाख रुपये की लागत से स्टॉर्म वाटर लाइन की मरम्मत कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। यह कार्य हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा कराया जाएगा, जिसे पांच माह में पूरा किया जाएगा। विधायक ने कहा कि इस कार्य से बरसात में जलभराव की समस्या समाप्त होगी और मंडी में व्यापारिक गतिविधियां सुचारू रूप से चल सकेंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए और निर्माण के दौरान किसानों व व्यापारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

    शेखपुरा में 24 उपभोक्ताओं को 11.45 लाख की अनुदान राशि

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के तहत गांव शेखपुरा में आयोजित कार्यक्रम में विधायक विनोद भयाना ने 24 बिजली उपभोक्ताओं को 11 लाख 45 हजार रुपये की अनुदान राशि के चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि यह योजना बिजली बिल में राहत और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। Hansi News

    थुराना गांव में विधायक का भव्य स्वागत

    थुराना गांव में हांसी को जिला बनाने के प्रयासों को लेकर विधायक विनोद भयाना का नागरिक अभिनंदन किया गया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर उनका स्वागत किया। विधायक ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए गांव के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

    यह भी पढ़ें:– कांग्रेस नेता से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी