हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी किशोरी को बहल...

    किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

    Kairana News
    Kairana News: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Rape Case: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। विगत 12 नवंबर 2025 को क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने कैराना कोतवाली पर उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में अभियोग पंजीकृत कराया था। मंगलवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार महिला अपराधों में लिप्त वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी साजिद निवासी ग्राम तीतरवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को चालान करके जेल भेज दिया है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– गांव-गांव तक हो शोध कार्यों का विस्तार: केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान