हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान फाटक के पास म...

    फाटक के पास मिली युवक की लाश

    Corpse, Railway Line, Police, Investigation, Rajasthan

    शिनाख्त में जुटी स्थानीय पुलिस

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। एक युवक जिसने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी सूचना पर पुलिस पहुंची और मृतक की तलाशी ली तो कपड़ों मे एक डायरी मिली। जिसे पुलिस ने खोला तो उसमें राम-राम लिखा हुआ था। पुलिस अब युवक की पहचान के लिये आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है। जानकारी अनुसार सोमवार सुबह करीब नौ बजे प्रतापनगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि सीबीआई रेलवे फाटक के पास ट्रक पर एक लाश पड़ी है जिस पर एएसआई कैलाश मौके पर पहुंचे और शव की जान पहचान की।

    इस दौरान पुलिस ने बताया कि कपड़ों से युवक ना तो भिखारी जैसा प्रतीत होता है और ना ही मजदूर जैसा। वही युवक के कपड़ों में से पुलिस को एक डायरी मिली है जिससे युवक की पहचान के संबंध में कुछ नहीं लिखा है। पुलिस मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास कर रही है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।