हमसे जुड़े

Follow us

16.9 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home देश कल्याण नगर के...

    कल्याण नगर के नेत्रदानी-शरीरदानी अविनाश इन्सां को नामचर्चा कर दी श्रद्धांजलि

    Sirsa News

    ब्लॉक कमेटी ने परिजनों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। नेत्रदानी व शरीरदानी अविनाश इन्सां के निमित ब्लॉक कल्याण नगर की ओर से श्रद्धांजलि नामचर्चा शुक्रवार को प्रीत नगर गली नंबर 13 में सचखंडवासी के आवास पर आयोजित हुई। नामचर्चा में बड़ी संख्या में साध-संगत, सगे संबंधी व रिश्तेदार मौजूद रहे। नामचर्चा की समाप्ति पर परिजनों की ओर से फूड बैंक मुहिम के तहत दो अति जरूरतमंद परिवारों को एक-एक महीने का राशन दिया गया। वहीं ब्लॉक कमेटी की ओर से सचखंडवासी के परिजनों को नेत्रदान व देहदान के महायज्ञ में आहुति डालने पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। श्रद्धांजलि नामचर्चा की शुरुआत जोन प्रेमी सेवक किशोरीलाल इन्सां ने इलाही नारा बोलकर की। इसके पश्चात कविराजों ने चेतावनी व नाम प्रथाए भजन-शब्द बोलकर उपस्थितजनों को राम-नाम का जाप करने के लिए प्रेरित किया। Sirsa News

    परिजनों ने दो अति जरूरतमंदों को दिया राशन

    नामचर्चा में पहुंचे ब्लॉक कल्याण नगर के प्रेमी सेवक मा. सतीश इन्सां ने सचखंडवासी अविनाश इन्सां को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सचखंडवासी ने मरणोपरांत भी देहदान व नेत्रदान कर समाज का भला किया है। अंत में पवित्र ग्रंथ में से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए गए, जिसे साध-संगत ने एकाग्रचित होकर श्रवण किया। इस अवसर पर सचखंडवासी की माता रामकी इन्सां, भाई संदीप इन्सां, बहन ममता इन्सां सहित ब्लॉक कल्याण नगर की साध-संगत, सच्ची प्रेमी समिति के सेवादार भाई-बहन मौजूद रहे। Sirsa News