हमसे जुड़े

Follow us

17.8 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home देश Telangana Pol...

    Telangana Police: तेलंगाना पुलिस ने भाजपा नेता रामचंदर राव को हिरासत में लिया

    Hyderabad News
    Hyderabad News: तेलंगाना पुलिस ने बीजेपी नेता रामचंद्र राव को हिरासत में लिया

    भाजपा नेता रामचंदर राव को कामारेड्डी जाने से रोका

    हैदराबाद (एजेंसी)। Telangana Police: तेलंगाना में रविवार को राजनीतिक तनाव उस समय बढ़ गया, जब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एन रामचंदर राव को पुलिस ने हिरासत में लिया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब भाजपा अध्यक्ष हैदराबाद से बांसवाड़ा जाने की कोशिश कर रहे थे, जहां शुक्रवार को सांप्रदायिक झड़प हुई थी। Hyderabad News

    रामचंदर राव को शनिवार रात से ही घर में नजरबंद रखा गया था। रविवार को जब उन्होंने कामारेड्डी जिले के बांसवाड़ा कस्बे के लिए निकलने का प्रयास किया, तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

    तारनाका स्थित उनके घर के बाहर उनके समर्थकों ने इस पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। इस दौरान पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को भी गिरफ्तार किया। बाद में भाजपा नेता रामचंदर राव को बोलारम पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

    इससे पहले रामचंदर राव ने मीडिया से कहा था कि वे भाजपा विधायक के. वेंकट रमणा रेड्डी के समर्थन में कामारेड्डी जाएंगे, जिन पर कथित रूप से हमला हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि बांसवाड़ा में हिंदू संगठनों द्वारा बुलाए गए बंद के दौरान करीब 100 भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

    हिरासत में लिए जाने के बाद रामचंदर राव ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि तेलंगाना में आपातकाल जैसे हालात हैं। बांसवाड़ा के हिंदुओं और कामारेड्डी के कार्यकर्ताओं के समर्थन में आवाज उठाने के कारण उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस शासित तेलंगाना में हिंदू पीड़ितों के पक्ष में बोलना अपराध बना दिया गया है।

    बांसवाड़ा में शुक्रवार शाम झड़प उस समय शुरू हुई जब एक युवक ने सुपरमार्केट में बज रहे भक्ति गीत पर आपत्ति जताई। आरोप है कि सुपरमार्केट के कर्मचारियों ने युवक के साथ मारपीट की। इसके बाद दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए और पथराव हुआ, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। Hyderabad News

    घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने दंगा मामले में दो केस दर्ज कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    यह भी पढ़ें:– CM Yogi Adityanath: सीएम योगी आदित्यनाथ सिंगापुर-जापान यात्रा पर होंगे रवाना