हमसे जुड़े

Follow us

15.6 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More

    Farmers News: खेत में रखवाली कर रहे किसान पर फायरिंग, पैर में लगी गोली

    Hanumangarh News
    Sanketik photo

    टाउन थाना में हत्या प्रयास के आरोप में मुकदमा

    Farmers News: हनुमानगढ़। टाउन थाना क्षेत्र में देर रात खेत की रखवाली कर रहे एक किसान पर बाइक सवार दो युवकों ने फायरिंग कर दी। घटना में किसान के पैर में गोली का छर्रा लगने से वह घायल हो गया। टाउन थाना पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार लालचंद उर्फ लाल (42) पुत्र फूसाराम जाट निवासी चक सात एमजेडडब्ल्यू ने रिपोर्ट दी कि मंगलवार रात करीब 2.30 बजे वह अपनी जमीन चक 7-8 एमजेडडब्ल्यू में पड़ोसी सतनाम गोदारा और भीमसेन के साथ खेतों की रखवाली कर रहे थे। तीनों खाला की पुलिया के पास बैठकर निगरानी कर रहे थे। Hanumangarh News

    बुधवार अलसुबह करीब 4.15 बजे मिर्जावाली से रणजीतपुरा जाने वाली सड़क की ओर से एक बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि सड़क पर खड़ा देखकर बाइक सवारों ने अचानक बाइक तेज की और उनकी दिशा में फायर कर दिया। गोली सड़क पर लगी, जिससे चिंगारियां उठीं और एक छर्रा लालचंद के दाहिने पैर के घुटने के पास जा लगा। इससे वह घायल हो गए और खून बहने लगा। वारदात के बाद आरोपी रणजीतपुरा की ओर फरार हो गए।

    घटना के तुरंत बाद साथियों ने घायल लालचंद को टाउन के राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। टाउन थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण की जांच एएसआई किशोर सिंह कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। Hanumangarh News