हमसे जुड़े

Follow us

11.4 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य पंजाब शंभू बार्डर प...

    शंभू बार्डर पर बने कर्फ्यू जैसे हालात

    Conditions, Such, Curfew, Shambhu Border, Punjab

    रोष: पटियाला के शंभू बॉर्डर पर इनेलो वर्करों ने प्रदर्शन कर लगाया धरना

    • हरियाणा जाने से रोके पंजाब के वाहन
    • हरियाणा ने अर्द्धसैनिक बलों की 10 कंपनियां व पंजाब ने 30 कंपनियां तैनात की
    • पंजाब पुलिस ने किए थे कड़े सुरक्षा प्रबंध, डीसी व एसएसपी ने संभाला मोर्चा

    पटियाला/ शंभू बार्डर (खुशवीर तूर)। एसवाईएल मुद्दे पर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने सोमवार को शंभू बार्डर पर पंजाब के वाहनों को हरियाणा मतें जाने से रोकने के लिए धरना देकर रोड जाम किया। इस मौके पंजाब -हरियाणा बार्डर कफ्यू जैसे हालात बने रहे।

    वैसे पंजाब व हरियाणा प्रशासन ने संयुक्त रूप से रणनीति के अंतर्गत यातायात को अन्य रास्तों से हरियाणा की तरफ भेजा गया। कई जगह जाम जैसे हालात बने रहे और आम लोगों को मुश्किलें का सामना करना पड़ा। पंजाब सहित हरियाणा द्वारा शंभू बार्डर पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।

    100 से अधिक वर्कर पहुंचे

    जानकारी के अनुसार इनेलो नेताओं ने शंभू बार्डर पर हरियाणा से पंजाब आने वाले वाहनों को रोकने संबंधी सुबह 10 बजे से ट्रालियां इत्यादि को रोक दिया गया। इस दौरान 100 से अधिक इनेलो वर्करों ने सड़क पर धरना लगाकर अपना रोष प्रदर्शन भी शुरू किया। पटियाला के डिप्टी कमिश्नर कुमार अमित व एसएसपी डा. एस भूपति खुद शंभू बार्डर पर पंजाब की तरफ से नेतृत्व कर रहे थे।

    उन्होंने हालातों पर पूरी नजर रखी हुई थी। यात्रियों ने बताया कि वह सुबह से पंजाब जाने के लिए खड़े हैं, परंतु उनके लिए कोई बस नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टी है तो वह अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रही है परंतु जनता को तंग कर रही है।

    पंजाब की बसे पजाब सीमा तक ही यात्रियों को उतार कर जा रही है। हरियाणा में पंजाब की बस प्रवेश नहीं कर रही है और यात्रियों को पंजाब की सीमा से चीका तक पैदल आना पड़ रहा है।

    चार बजे यातायात बहाल

    इनेलो वर्करों ने हरियाणा से घग्गर पुल नजदीक एकत्रित होकर अपना प्रदर्शन किया। जाम हटाने के बाद शाम चार बजे यातायात बहाल कर दी। पटियाला जिले में शंभू बार्डर सहित ढाबी गुज्जरां व पंजाब पुलिस द्वारा कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हुए थे। विभिन्न स्थानों पर सैंकड़ों की संख्या में पंजाब पुलिस के जवान व अधिकारी तैनात थे। पटियाला के एसएसपी डा. भूपति ने बताया कि बंद का काम पूरी शांति के साथ निपट गया।

    हरियाणा की तरफ जाते रहे वाहन

    इनेलो के प्रदर्शन के बीच पंजाब के वाहन हरियाणा की तरफ जाते देखे गए। मुख्य मार्ग पर से इनेलो वर्करों ने चाहे वाहनों को रोक लिया, लेकिन परिवर्तनीय रास्तों से फिर भी यातायात हरियाणा में जाती रही। इस मौके कई जगह वाहनों की लम्बी लाईनों लग गई।

    सुनसान रहा टोल प्लाजा

    नेशनल हाईवे पर गांव बपरौर के पास बना टोल प्लाजा सोमवार को करीब छह घंटे तक सूना रहा। रोजाना करीब 25 से तीस हजार वाहन पंजाब से दिल्ली की ओर इसी रूट से आगे बढ़ते हैं। इस बीच इस टोल प्लाजा के जरिये वाहन स्वामियों से करोड़ों रुपये की वसूली की जाती है। सोमवार को इनेलो के प्रदर्शन के मद्देनजर इस टोल प्लाजा की भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी।

    ये रास्ते हुए प्रभावित

    • डबवाली में पंजाब के मलोट, फिरोजपुर व भटिंडा की तरफ से आने वाले वाहन
    • टोहाना में पटियाला आने वाले वाहन
    • खनौरी से आने वाले वाहन
    • अंबाला शहर स्थित बलदेव नगर
    • अंबाला के पास ही हरियाणा-पंजाब शंभू बैरियर

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।