हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा युवती को बंधक...

    युवती को बंधक बनाकर नकदी व जेवरात लूटे

    Looted, Cash, Jewelry, Hostage, Girl, Weapon, Haryana

     बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर युवती को बनाया बंधक

    गुरुग्राम(सच कहूँ न्यूज)। हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर नकदी के साथ सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। लूटपाट करने के दौरान बदमाशों ने पिस्टल की नोंक पर घर में मौजूद युवती को बंधक बनाए रखा। इसके बाद जाते समय युवती को अपने साथ बाइक पर बिठाकर ले गए। काफी दूर जाकर बदमाशों ने युवती को उतार दिया।

     घटना पटौदी इलाके में हेलीमंडी-जाटौली के वार्ड दस की

    जानकारी मिलने पर हेलीमंडी चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना हेलीमंडी के वार्ड-10 की है। लड़की ने बताया कि बदमाशों ने शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने फोन करके अपने साथियों को बुलाया। जिस कमरे में परिवार के सदस्य सो रहे थे, उसमें नशीली दवा छिड़कने के बाद अलमारी से नकदी सहित जेवरात के डिब्बे व अन्य सामान को दूसरे कमरे में ले आए। बदमाशों ने उसे पास के मंदिर के बगीचे में छोड़कर फरार हो गए। जेलदार पट्टी वार्ड-10 निवासी मनोज के मुताबिक कमरे में बेटी के अलावा रचना, अंजलि, अमन, मोहित, शिवानी सभी घर को ग्रिल गेट अंदर से बंद करके करीब 12 बजे सो गए थे। इस वारदात को करीब एक से डेढ़ अंजाम दिया गया है।

    जल्द पकड़ लिए जाएंगे बदमाश: एसीपी

    पटौदी एसीपी तान्या सिंह ने भी मनोज के घर मौका मुआयना किया तथा युवती सहित महिलाओं व अन्य लोगों से पूरी वारदात के बारे में और बदमाशों के हुलिये की जानकारी ली। एसीपी तान्या सिंह ने कहा कि बदमाश चाहे कितने भी शातिर हों, इन्हें जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।