हमसे जुड़े

Follow us

23.6 C
Chandigarh
Monday, March 16, 2026
More
    Home सरसा Paid Tributes...

    Paid Tributes: डबवाली के सचखंडवासी सुखदेव सिंह इन्सां को नामचर्चा में दी श्रद्धांजलि 

    Sirsa News
    Paid Tributes: डबवाली के सचखंडवासी सुखदेव सिंह इन्सां को नामचर्चा में दी श्रद्धांजलि 
    Paid Tributes: डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। सचखंडवासी सुखदेव सिंह इन्सां के निमित्त रखी गई श्रद्धांजलि नामचर्चा रविवार को शहर की पंजाबी धर्मशाला में श्रद्धापूर्वक आयोजित की गई। नामचर्चा की शुरूआत जोन प्रेमी सेवक हरीश इन्सां ने इलाही नारा धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा बोलकर की। इसके बाद कविराजों ने पवित्र ग्रंथों में से नाम प्रथाओं व चेतावनी भरे शब्द लगाए। साथ ही पवित्र ग्रंथों में से महापुरुषों के अनमोल वचन भी पढ़कर सुनाए गए। Sirsa News
    सचखंडवासी के पुत्र बलकार सिंह इन्सां ने बताया कि उनके पिता ने लगभग 20 वर्ष की आयु में पूजनीय परमपिता शाह सतनाम जी महाराज से नाम की अनमोल दात प्राप्त की थी। इसके बाद वे जीवनभर मानवता भलाई के कार्यों से जुड़े रहे। सुखदेव सिंह इन्सां अपने पीछे धर्मपत्नी अमरजीत कौर इन्सां, पुत्र सोहन सिंह इन्सां व बलकार सिंह इन्सां, पुत्रवधू संदीप कौर इन्सां व दर्शना इन्सां, बेटियां परमजीत कौर इन्सां व गुरमीत कौर इन्सां, दामाद राजा सिंह इन्सां व जग्गा सिंह इन्सां तथा पौत्र दिलप्रीत इन्सां व जसमीत इन्सां को छोड़ गए हैं।
    नामचर्चा के समापन से पूर्व ब्लॉक प्रेमी सेवक गोबिंद इन्सां तथा शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त बीईओ सुरजीत सिंह ने उनके जीवन और सेवाओं के बारे में साध-संगत को जानकारी दी। इस अवसर पर सरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने शोक संदेश भेजकर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने भी शोक संदेश भेजकर दुख प्रकट किया। इस नामचर्चा में परिवारजन, रिश्तेदार, सच्ची प्रेमी समितियां, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी तथा बड़ी संख्या में साध-संगत मौजूद रही। Sirsa News