हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More

    नाथूसरी चौपटा के खेड़ी गांव में रक्तदान शिविर व पौधारोपण कर स्व. समीर सहारण को श्रद्धांजलि अर्पित की

    Sirsa News
    नाथूसरी चौपटा के खेड़ी गांव में रक्तदान शिविर व पौधारोपण कर स्व. समीर सहारण को श्रद्धांजलि अर्पित की

    Paid Tributes: नाथूसरी चौपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। खंड के गांव खेड़ी में स्व.समीर सहारण की दूसरी पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में रक्तदान शिविर, पौधारोपण व स्मृति द्वार का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत समीर सहारण की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस अवसर पर समाजसेवी कप्तान मीनू बैनीवाल ने गांव की कल्याण भूमि में बनाए गए मुख्य द्वार का उद्घाटन किया। यह मुख्य द्वार समीर के पिता महेंद्र सिंह द्वारा अपने पुत्र की स्मृति में बनवाया गया है। Sirsa News

    सरपंच सुरेश पूनियां ने बताया कि शिविर में 40 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समाजसेवी कप्तान मीनू बैनीवाल ने भी पौधारोपण किया और युवाओं को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सरपंच संतोष बैनीवाल, रीटा कासनियां सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस मौके पर सरपंच संदीप बैनीवाल, मांगेराम बैनीवाल, हरदत पूनियां, रामभगत श्योराण, पूर्व सरपंच विनोद बिश्नोई, ब्लॉक समिति प्रधान मांगेराम पूनियां, सरपंच राजेंद्र ढूकड़ा, वेद प्रकाश सहित खेड़ी, गुसाईंयाना व कुम्हारिया के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। Sirsa News