हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More
    Home सरसा सचखंड वासी मा...

    सचखंड वासी माता मलकीत कौर इन्सां को श्रद्धांजलि अर्पित

    Sirsa News
    सचखंड वासी माता मलकीत कौर इन्सां को श्रद्धांजलि अर्पित

    डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। ब्लॉक डबवाली की ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र, डबवाली में श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ किया गया। यह नामचर्चा मास्टर बलजिंदर सिंह इन्सां द्वारा अपनी सचखंड वासी माता मलकीत कौर इन्सां की पावन स्मृति में करवाई गई। इस दौरान सचखंडवासी माता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। Sirsa News

    नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक प्रेमी सेवक गोबिंद इन्सां ने पवित्र इलाही नारा धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा लगाकर की। नामचर्चा के दौरान प्रेमी अजायब सिंह इन्सां ने पवित्र ग्रंथों से अनमोल वचन पढ़कर साध-संगत को सुनाए। अंत में सभी साध-संगत ने सामूहिक रूप से सिमरन किया। नामचर्चा में सच्चे नम्र सेवादार हरदम सिंह इन्सां, ब्लॉक मसीतां के ब्लॉक प्रेमी सेवक भिन्दर सिंह इन्सां, शहर के प्रेमी सेवक चमकौर सिंह इन्सां, संदीप इन्सां व रामकृष्ण इन्सां सहित सच्ची प्रेमी समितियों और समूची साध-संगत ने शिरकत की। Sirsa News