Blood Donation: डबवाली।। गांव अलीकां ब्लॉक मसीतां में सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए समाज सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। सच कहूं पत्रकार एवं सच्ची कैमरा मैन समिति के सदस्य व शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादार गुरसाहिब इन्सां व सुपर स्टूडेंट मनप्रीत इन्सां ने रक्तदान करके मानवता भलाई के कार्य में अहम योगदान दिया। Sirsa News
पावन गुरु मंत्र भंडारा माह की खुशी में शाह सतनाम जी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल स्थित पूज्य बापू मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड सेंटर में रक्तदान किया गया। गुरसाहिब इन्सां ने 34वीं बार रक्तदान कर सेवा भावना का परिचय दिया, वहीं सुपर स्टूडेंट मनप्रीत इन्सां ने 15वीं बार रक्तदान कर सराहनीय योगदान दिया। इस अवसर पर सेवादारों ने कहा कि वे गुरु जी की शिक्षाओं पर चलते हुए आगे भी मानवता भलाई के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहेंगे और जरूरतमंदों की सहायता करते रहेंगे। Sirsa News















