हमसे जुड़े

Follow us

27.8 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा महिला सफाई कर...

    महिला सफाई कर्मचारी के साथ की मारपीट, मामला दर्ज

    Rohtak Crime News
    सांकेतिक फोटो

    रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Rohtak Crime News: सांपला में एक महिला सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गांव खरावड़ निवासी पिंकी ने बताया कि वह शादी समारोह और घरोें में साफ सफाई का काम करती है और उसके पास सांपला निवासी मुकेश ने फोन किया और कहा कि योगेश के घर पर कोई कार्यक्रम है और साफ सफाई करनी है। महिला अपने दो अन्य महिला साथियों के साथ बताए गए पते पर पहुंची। पिंकी ने आरोप लगाया कि जब वह घर की साफ सफाई कर रहे थे तभी योगेश की पत्नी ने उसके साथ गाली-गलौच की और जाति सूचक शब्द कहकर अभ्रदता की और मारपीट भी की, जिससे उसे काफी चोट भी लगी है। Rohtak Crime News