हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More

    Kairana News: भाजपा का झंडा लगाकर हूटर बजाना छुटभैया को पड़ा महंगा, कार सीज

    Kairana News
    Kairana News: भाजपा का झंडा लगाकर हूटर बजाना छुटभैया को पड़ा महंगा, कार सीज

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: भाजपा का झंडा लगाकर गांव में हूटर बजाकर रौब झाड़ना एक छुटभैया नेता को भारी पड़ गया। पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी की कार को सीज कर दिया है। यह कार्रवाई दभेड़ी खुर्द चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र त्यागी ने ग्राम गंदराऊ के तिराहे पर चेकिंग के दौरान की है। रविवार देर रात एक छुटभैया नेता अपनी गाड़ी पर भाजपा का झंडा लगाकर और हूटर बजाते हुए क्षेत्र में घूम रहा था। इसी दौरान दभेड़ी खुर्द चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र त्यागी पुलिस टीम के साथ में गंदराऊ तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। पुलिस टीम ने भाजपा का झंडा लगी कार को रोक लिया और मामले की जांच-पड़ताल की, जिसमें पाया गया कि वाहन पर अवैध रूप से हूटर लगाकर यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। इस पर उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए कार को सीज कर दिया। चौकी प्रभारी का कहना है कि यातायात नियमों का उल्लंघन और सरकारी प्रतीकों का दुरुपयोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– महिला सफाई कर्मचारी के साथ की मारपीट, मामला दर्ज