हमसे जुड़े

Follow us

30.3 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home देश Indian Railwa...

    Indian Railways: रेवाड़ी से जयपुर तक 191 किलोमीटर नई रेल लाइन को मिली मंज़ूरी, रेलवे नेटवर्क से जुड़ेंगे आसपास के कई क्षेत्र

    Indian Railways
    Indian Railways

    जयपुर। रेलवे द्वारा राजस्थान एवं हरियाणा के महत्वपूर्ण क्षेत्रों रेवाड़ी से जयपुर वाया नीमराना को रेल मार्ग से जोड़ने के लिए नई लाइन के कार्य हेतु फ़ाइनल लोकेशन सर्वे (FLS) को मंज़ूरी प्रदान की गई है। अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री द्वारा राजस्थान एवं हरियाणा में रेल संपर्कों की कड़ी को सुदृढ़ करने के लिए क्षेत्र में रेल संपर्क के लिए विशेष पहल की जा रही है। इसी कड़ी में महत्त्वपूर्ण क्षेत्र रेवाड़ी से जयपुर वाया नीमराना, 191 किलोमीटर नई लाइन के लिए फ़ाइनल लोकेशन सर्वे (FLS) को मंज़ूरी प्रदान की गई है। Indian Railways

    फ़ाइनल लोकेशन सर्वे के कार्य के लिए 5.73 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। यह रेल लाइन रेवाड़ी को नीमराना, जयपुर और आसपास के क्षेत्रों को रेलवे नेटवर्क से जोड़ेगी। साथ ही क्षेत्र का जयपुर की ओर एक नया सम्पर्क स्थापित होगा एवं वैकल्पिक रेल मार्ग उपलब्ध होगा। यह प्रस्तावित रेल मार्ग इन क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने में निर्णायक भूमिका निभाएगा । इस नई रेल लाइन के निर्माण से नीमराना एवं आस पास के क्षेत्रों में स्थापित औद्योगिक स्थानों तक रेल मार्ग के माध्यम से पहुंच और सुगम होगी।

    साथ ही रोज़गार, व्यापार, कृषि और स्थानीय उद्योगों के लिए नए परिवहन का विकल्प उपलब्ध होगा। रेवाड़ी से जयपुर वाया नीमराना, 191 किलोमीटर नई लाइन के लिए फ़ाइनल लोकेशन सर्वे (FLS) पूरा होने के बाद परियोजना की वित्तीय और तकनीकी व्यवहार्यता के आधार पर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर कार्य स्वीकृत रेलवे बोर्ड स्वीकृति हेतु प्रेषित की जाएगी। रेलवे द्वारा विभिन्न क्षेत्रों को रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिए कार्य किए जा रहे हैं ताकि क्षेत्रवासियों को अधिकाधिक रेल सुविधाएँ प्राप्त हो सके। Indian Railways