
बर्मिंघम (सच कहूँ न्यूज़)। Birmingham: डेरा सच्चा सौदा इंग्लैंड के ब्लॉक बर्मिंघम के सेवादारों ने पावन एमएसजी गुरुमंत्र भंडारा माह की खुशी में मानवता भलाई के कार्य ‘हो पृथ्वी साफ, मिटें रोग अभिशाप’ के तहत बर्मिंघम में नॉटिंघम क्षेत्र में स्थानीय काउंसिल के सहयोग से सफाई अभियान चलाया। इस मौके स्थानीय नागरिकों ने सेवादारों द्वारा किए गए इस नेक कार्य की भरपूर सराहना की।

लंदन। पावन एमएसजी गुरुमंत्र भंडारा माह की खुशी में इंग्लैंड के ब्लॉक लंदन की साध-संगत द्वारा ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा नॉर्थाल्ट में की गई। इस मौके सच्चे नम्र सेवादार, सच्ची प्रेमी समिति, एमएसजी आईटी विंग के सेवादार और साध-संगत उपस्थित रही। नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक प्रेमी सेवक करमजीत इन्सां ने पवित्र नारा धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा बोलकर करवाई। Birmingham














