खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: प्रताप सिंह मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, की खिलाड़ी हंशिका दहिया ने महम में आयोजित यूथ हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में 70 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। हंशिका, पुत्री सुरेंद्र सिंह, गांव सेहरी की निवासी हैं। उनकी इस जीत पर स्कूल में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया, खेल निदेशक प्रताप स्कूल, प्रिंसिपल दया दहिया, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सुबोध दहिया तथा कोच पिंकू, नवीन, संसार ने हंशिका को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया ने बताया कि हंशिका इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। उन्होंने एशियन जूनियर वुमन बॉक्सिंग चैंपियनशिप (दुबई, 27 अगस्त से 10 सितंबर 2024) में 66 किलोग्राम वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इसके अलावा वह राष्ट्रीय स्तर पर अब तक 5 पदक अपने नाम कर चुकी हैं। एकेडमिक डायरेक्टर डॉ सुबोध दहिया ने बताया कि स्कूल में हम बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देते हैं। यहाँ उच्च स्तर की शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक खेल सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाती हैं, ताकि विद्यार्थी पढ़ाई और खेल दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। Kharkhoda News
यह भी पढ़ें:– पावन एमएसजी गुरुमंत्र भंडारा माह की खुशी में इंग्लैंड की साध-संगत ने सफाई अभियान चलाया और लंदन में आयोजित हुई नामचर्चा















