घग्गा (सच कहूँ/विशाल कुमार गोयल)। Honesty: आज के भौतिकवादी युग में जहाँ इन्सानियत दम तोड़ती नजर आ रही है, वहीं डेरा सच्चा सौदा के एक श्रद्धालु ने ईमानदारी की अनोखी मिसाल पेश कर समाज को नया संदेश दिया है। पटियाला जिले के ब्लॉक घग्गा के सच्चे नम्र सेवादार जगमीत इन्सां (कलवाणू) ने एक व्यक्ति का खोया हुआ पर्स, जिसमें नकदी और जरूरी दस्तावेज थे, पूरी ईमानदारी से वापस कर दिया। जगमीत इन्सां को बस में सफर के दौरान एक पर्स मिला। जब उन्होंने पर्स खोलकर देखा तो उसमें 8,000 रुपये नकद, बैंक कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे।
पर्स में मिले आधार कार्ड के माध्यम से उन्होंने इंटरनेट की मदद से असली मालिक की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद पता चला कि पर्स अमृतसर निवासी सागर शर्मा का है। जगमीत इन्सां ने सागर शर्मा से संपर्क कर सोमवार को उनका सारा सामान सुरक्षित वापस सौंप दिया। इस मौके जगमीत इन्सां ने कहा कि उन्होंने यह नेक कार्य पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए किया है, जो हमेशा मानवता की सेवा और ईमानदारी का मार्ग दिखाते हैं। अपना खोया हुआ सामान और नकदी वापस मिलने पर सागर शर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए पूज्य गुरु जी व डेरा श्रद्धालु का धन्यवाद करते कहा कि आज के समय में ऐसी ईमानदारी बहुत कम देखने को मिलती है। Honesty
यह भी पढ़ें:– पावन एमएसजी गुरुमंत्र भंडारा माह की खुशी में इंग्लैंड की साध-संगत ने सफाई अभियान चलाया और लंदन में आयोजित हुई नामचर्चा















