गुरुग्राम। (सच कहूँ न्यूज)। GurugramBullet Bike Challan: यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर यातायात पुलिस ने एब बाइक का 40,000 रुपए का चालान किया है। बाइक चालक द्वारा कई यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था। जानकारी के अनुसार मंगलवार को यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक बुलेट मोटरसाइकिल नंबर डीएल-3-एससीएन-4797 को रुकवाकर जांच की गई।
जांच के दौरान बाइक चालक द्वारा मोटर वाहन अधिनियम प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया। बाइक चालक के पास पॉल्यूशन सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस, ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। साथ ही पीछे बैठे व्यक्ति द्वारा हेलमेट नहीं लगाया था। प्रेशर हॉर्न का प्रयोग तथा नॉन-फंक्शनल साइलेंसर भी बाइक पर लगा था। यातायात नियमों उल्लंघन के आधार पर यातायात पुलिस गुरुग्राम बाइक का 40,000 रुपए का चालान किया गया। Gurugram News
यह भी पढ़ें:– प्रताप स्कूल की हंशिका ने स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड















