हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान भद्रकाली मंदि...

    भद्रकाली मंदिर में महिला श्रद्धालु की चेन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    Hanumangarh News
    Sanketik Photo

    हनुमानगढ़। टाउन शहर के निकट प्रसिद्ध भद्रकाली माता मंदिर में दर्शन के दौरान एक महिला श्रद्धालु के गले से सोने की चेन चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीलीबंगा तहसील के चक 23 एसटीजी निवासी 37 वर्षीय संजय सिंह पुत्र भंवर सिंह ने टाउन पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई। Hanumangarh News

    प्रार्थी ने बताया कि वह 22 मार्च को अपने परिवार के साथ भद्रकाली माता मंदिर में धोक लगाने आया था। सुबह करीब 10.10 बजे जब वे मंदिर में दर्शन के लिए लाइन में खड़े थे और मूर्ति के सामने पहुंचे, तभी एक अज्ञात महिला ने भीड़ का फायदा उठाते हुए उसकी बुआ के गले से करीब 25 ग्राम वजनी सोने की चेन तोड़ ली और मौके से फरार हो गई।

    घटना के तुरंत बाद परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन आरोपी महिला का कोई सुराग नहीं लग पाया। हालांकि, मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक संदिग्ध महिला चेन तोड़ते हुए दिखाई दे रही है, जिसकी रिकॉर्डिंग प्रार्थी के पास उपलब्ध है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई उम्मेदराम को सौंपी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

    दुकानदार से मारपीट कर नकदी व अंगूठी लूटी, मामला दर्ज | Hanumangarh News

    हनुमानगढ़। गांव धोलीपाल क्षेत्र में एक विकलांग दुकानदार के साथ मारपीट कर नकदी और सोने की अंगूठी लूटने का मामला सामने आया है। घायल दुकानदार का राजकीय जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार वार्ड 4, धोलीपाल निवासी 56 वर्षीय कुलदीप कुमार पुत्र रजीराम नाई ने अस्पताल में उपचार के दौरान पर्चा बयान दिया।

    पीड़ित ने बताया कि वह शारीरिक रूप से विकलांग है और धोलीपाल बस स्टैंड पर परचून व सब्जी की दुकान चलाकर अपना जीवन-यापन करता है। वह 22 मार्च की शाम करीब 4.30 बजे अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान गांव के ही अनिल जाखड़ पुत्र रामेश्वर जाट और मांगीलाल सोनी उसकी दुकान पर आए। दोनों ने चीकू और केले तुलवाए, लेकिन पैसे दिए बिना ही जाने लगे। जब कुलदीप कुमार ने उनसे पैसे मांगे तो दोनों आरोपियों ने देने से इंकार कर दिया और गाली-गलौज करने लगे।

    घायल को राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया

    आरोप है कि उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि ‘टूंडा, तेरा दूसरा हाथ भी तोड़ देंगेÓ और इसके बाद हमला कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार अनिल जाखड़ ने डंडे से हमला किया, जबकि मांगीलाल सोनी ने थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की। हमले में कुलदीप कुमार के दाएं पैर के घुटने और पिंडली, बाएं हाथ की कलाई से कोहनी के बीच तथा बाएं पैर की पिंडली पर गंभीर चोटें आईं।

    मारपीट के दौरान वह नीचे गिर गया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसके शर्ट की जेब से 7 हजार रुपए और दुकान के गल्ले में रखे 4 हजार रुपए सहित कुल 11 हजार रुपए छीन लिए। साथ ही उसके दाएं हाथ की उंगली में पहनी सोने की अंगूठी भी उतारकर ले गए। जाते समय आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घायल को राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने पर्चा बयान के आधार पर मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई लालचंद को सौंपी गई है। Hanumangarh News