कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने किया शुभारंभ
मलोट (सच कहूँ न्यूज)। Malout News: पंजाब के श्रीमुक्तसर साहिब जिले के मलोट शहर में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना की शुरूआत की गई है। कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक डॉ. बलजीत कौर ने मंगलवार को अमृत 2.0 योजना के तहत 16.25 करोड़ रुपये की जल आपूर्ति परियोजना का शुभारंभ किया। डॉ. कौर ने बताया कि इस परियोजना के तहत सरहिंद फीडर पर नई पंपिंग मशीनरी स्थापित की जाएगी।
साथ ही 8,300 मीटर पुरानी और लीकेज वाली पाइपलाइन को बदलकर नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसके अतिरिक्त, शहर के हर कोने तक पानी पहुँचाने के लिए लगभग 20 किलोमीटर नई पाइपलाइन डाली जाएगी। मंत्री ने कहा कि योजना के अंतर्गत लगभग 3,000 नए घरेलू कनेक्शन दिए जाएंगे, जिससे निवासियों को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध होगा। इस परियोजना को एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि इससे मलोट के लोगों को पानी से जुड़ी समस्याओं से बड़ी राहत मिलेगी। Malout News
यह भी पढ़ें:– Australia: ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से छोटे बच्चों के ई-व्हीकल चलाने पर लगेगा प्रतिबंध















