हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home राज्य पंजाब दो गुटों में ...

    दो गुटों में फायरिंग, दो की मौत

    Army, man Gun, Shoot, Suicide, 

    गुरुहरसहाय। गुरुहरसहाय में दो पक्षों में विवाद दौरान गोली चलने का समाचार है। इस विवाद दौरान 2 लोगों की मौत जबकि 2 लोग घायल हो गए जिन्हें फरीदकोट रैफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार आपसी भाईचारे में 2 युवकों की किसी बात को लेकर मामूली तकरार हुई, जिसनें बाद में खूनी रूप धारण कर लिया। इस घटना में 2 युवकों की मौत हो गई जबकि 2 घायल हो गए जिन्हें फरीदकोट रैफर कर दिया गया है।

     पुलिस ने इस संबंध में नहीं की कोई कार्रवाई

    बताया जा रहा है कि गोलूका मौड़ के मेले में इन युवकों की किसी बात पर बहस हो गई थी जिसके चलते मृतक युवक कुकू के परिजनों को चोटें लगी थीं लेकिन पुलिस ने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की।

    सोमवार सुबह करीब 10 बजे इस संबंधी फैसला होना था तो मृतक नौजवान के दोस्त भी मौके पर आए हुए थे। इस दौरान गुस्से में आए नछतर सिंह पुत्र हरदीप सिंह ने गोली चला दी, जो लखविन्द्र सिंह उर्फ कुकू(21) पुत्र जंग सिंह, बेअंत सिंह पुत्र बगीचा सिंह के जा लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा इस घटना में घरमनदीप सिंह व एक अन्य युवक भी घायल हो गया। जिन्हें फरीदकोट अस्पताल रैफर किया गया है। उधर, डी.एस.पी गुरुहरसहाय भूपिन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में पीड़ित परिवार के ब्यान दर्ज कर अगली कार्रवाई आरंभ कर दी है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।