हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य पंजाब नीतीश के बाद ...

    नीतीश के बाद बादल ने की मोदी की तारीफ

    बोले, नरेंद्र मोदी का कोई मुकाबला नहीं

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि देश में अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई मुकाबला नहीं है। मोदी को टक्कर दे सकने वाला कोई नेता अभी देश में नहीं है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस बात का समर्थन किया कि 2019 में भी मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

    बादल ने यह बात यहां सेक्टर 28 स्थित अकाली दल के दफ्तर में पार्टी कार्यकर्ता से मुलाकात के दौरान कही। बादल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नई दिशा दिखाई है और विश्व में भारत का मान बढ़ाया है। ऐसे में देश में देश में नरेंद्र मोदी का कोई मुकाबला है। उनकी टक्कर का फिलहाल कोई नेता नहीं है।

    बादल ने अकाली दल के कार्यकतार्ओं के खिलाफ मामले दर्ज किए जाने के बारे में फिरोजपुर और लुधियाना के एसएसपी से बात भी की। इस मौके पर बादल ने सुनाम में कांग्रेस के विधायक सुरजीत धीमान के इस बयान को सही बताया कि कांग्रेस के नेता ड्रग्स बिकवा रहे है। बादल ने कहा कि धीमान ठीक कह रहे हैं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।