हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा नकदी सहित लाख...

    नकदी सहित लाखों के गहने चोरी

    Gujarat News
    सांकेतिक फोटो

    रानियां (सच कहूँ न्यूज)। नगर के सुलतानपुरिया मार्ग पर एक घर में चोरों ने सेंध लगाते हुए एक लाख की नकदी व लाखों रुपये के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। मकान मालिक ने पुलिस थाना रानियां में चोरी की शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर वार्ड नं. 8 में सुलतानपुरिया मार्ग पर रात को अज्ञात चोरों ने मकान मालिक गुरमीत सिंह के घर का ताला तोड़ घर में घुस गए।

    एक लाख रुपये की नकदी तथा आभूषणों पर हाथ साफ

    अज्ञात चोरों ने घर की अलमारी में रखे एक लाख रुपये की नकद राशि, 9 तोले सोना व 25 तोले चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जाग खुलने पर मकान मालिक को चोरी की घटना का पता चला। घर में सामान बिखरा हुआ था और घर के मकान का ताला टूटा हुआ था। मकान मालिक गुरमीत सिंह ने बताया कि वह कबाड़ का काम करता है और उसने 47 हजार की भैंस बेची व 28 हजार का कबाड बेचा है और करीब 17 हजार उसके बेटे की अलमारी में रखे हुए थे। जिस कमरे में चोरी की घटना हुई है, वहां उसका बेटा सोया करता था। उसका बेटा व उसकी पत्नी रक्षा बंधन के लिए अपने मायके गए हुए थे और उनका परिवार रात्रि को घर के बहार कूलर लगा कर सो रहे थे।

    उन्होंने यह पैसा बिजली निगम में जुर्माना भरने के लिए रखा हुआ था। सोमवार सुबह 5 बजे वह उठे तो देखा की कमरे के बाहर का ताला आरी के ब्लैड से काट रखा था और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने चोरी की शिकायत रानियां पुलिस को दी।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।