हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी न गोली से-न ग...

    न गोली से-न गाली से, हर कश्मीरी को गले लगाकर समस्या सुलझाएंगे: मोदी

    Narendra Modi, Red Fort, Independence Day, India, Speech, Message

    नई दिल्ली: आजादी मिलने के 70 साल पूरे होने पर नरेंद्र मोदी ने लाल किले से स्पीच दी। इंडिपेंडेंस-डे(Independence Day)पर अपनी चौथी स्पीच में उन्होंने सवा सौ करोड़ भारतीयों से न्यू इंडिया के लिए संकल्प लेने की अपील की। मोदी ने गोरखपुर अस्पताल मेें बच्चों की मौत पर दुख जाहिर किया तो आस्था के नाम पर हो रही हिंसा और तीन तलाक जैसे मुद्दों पर भी बोले। कश्मीर की समस्या को सुलझाने का मंत्र बताते हुए मोदी ने कहा कि ना गोली से, ना गाली से… ये समस्या हर कश्मीरी को गले लगाने से सुलझेगी।

    Narendra Modi, Red Fort, Independence Day, India, Speech, Message

    मोदी ने 55 मिनट की स्पीच में दिए यह मैसेज | Independence Day

    • ना गाली से समस्या सुलझने वाली है, ना गोली से सुलझने वाली है, समस्या सुलझने वाली है गले लगाने से।
    • मैं देशवासियों से आग्रह करूंगा कि तब भारत छोड़ो नारा था, आज भारत जोड़ो नारा है।
    • न्यू इंडिया में तंत्र से लोक नहीं, लोगों से तंत्र चले ऐसा लोकतंत्र न्यू इंडिया की पहचान बने। ऐसा न्यू इंडिया चाहते हैं।
    • ऐसा देश बनाना चाहते हैं, जहां देश का किसान चिंता में नहीं, चैन से सोएगा।
    • सवा सौ करोड़ देशवासियों की टीम इंडिया के लिए 2022 तक न्यू इंडिया बनाने का संकल्प लेना होगा।
    • सुदर्शन चक्रधारी मोहन से लेकर चरखाधारी मोहन तक, ऐसी ऐतिहासिक सांस्कृतिक विरासत के हम धनी हैं।
    • साधक हो, साधन हो और सामर्थ्य हो और संसाधन हो।
    • जब ये त्याग और तपस्या से जुड़ जाते हैं, कर गुजरने के इरादे से जुड़ जाते हैं तो संकल्प सिद्धि में बदल जाता है।
    • चलता है का जमाना चला गया। अब आवाज यही उठे कि बदला है, बदल रहा है और बदल सकता है।
    • आज हम देश को नए ट्रैक पर ले जा रहे हैं, लेकिन स्पीड कम नहीं हुई है।
    • परिवार में भी खाना रोज पकता है, व्यंजन सभी बनते हैं, लेकिन जब ये खाना भगवान के सामने चढ़ा दिया जाता है, तो वो प्रसाद बन जाता है।

    न्यू इंडिया बनाने का लेना होगा संकल्प | Independence Day

    सही समय पर कोई काम नहीं किया गया तो इच्छित परिणाम नहीं मिलते हैं। सवा सौ करोड़ देशवासियों की टीम इंडिया के लिए 2022 तक न्यू इंडिया बनाने का संकल्प लेना होगा। देश के लिए पहले अच्छा, ज्यादा और समर्पण के साथ करेंगे। हम सब मिलकर एक ऐसा भारत बनाएंगे जहां गरीब के पास पक्का घर, बिजली, पानी हो। जहां देश का किसान चिंता में नहीं चैन से सोएगा। 2022 में किसान दोगुना कमाएगा, युवा-महिलाओं को अपने सपने पूरे करने के लिए अवसर मिलेंगे। जातिवाद-संप्रदायवाद से मुक्त भारत होगा।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।