हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home देश थानों में जन्...

    थानों में जन्माष्टमी भी नहीं रोक सकता : योगी

    Yogi Adityanath, Taj Mahal, India, CM, Poor

    सड़कों पर भी होती है नमाज

    लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर वह ईद के दौरान सड़कों पर अदा की जाने वाली नमाज को नहीं रोक सकते हैं तो उन्हें थानों में मनाए जाने वाले जन्माष्टमी को भी रोकने का अधिकार नहीं है।

    हाल में गोरखपुर के एक अस्पताल में बच्चों की मौतों के कारण विवादों में रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है, “अगर मैं सड़क पर ईद के दिन नमाज़ पढ़ने से रोक नहीं लगा सकता तो मुझे कोई अधिकार नहीं कि मैं थानों में जन्माष्टमी के पर्व को रोकूं, मुझे इसका कोई अधिकार नहीं है।”

    सभी धर्म के लोगों को अपनी आस्था का पालन करने की आज़ादी

    इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान अधिकारियों ने मुझे बताया कि डीजे और म्यूजिक सिस्टम के इस्तेमाल पर बैन है। मैंने कहा कि ये कांवड़ यात्रा है या शव यात्रा? अरे कांवड़ यात्रा में बाजे नहीं बजेंगे, डमरू नहीं बजेगा, ढोल नहीं बजेगा, चिमटे नहीं बजेंगे, लोग नाचेंगे नहीं, माइक नहीं बजेगा तो वो यात्रा कांवड़ यात्रा कैसे होगी? उन्होंने कहा कि भारत में सभी धर्म के लोगों को अपनी आस्था का पालन करने की आज़ादी है।

    बता दें कि पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान मीडिया में ये खबर आई थी कि जन्माष्टमी पर थानों में त्योहार की आड़ में आरकेस्ट्रा का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिस पर कार्रवाई अखिलेश सरकार ने थानों में जन्माष्टमी मनाने पर रोक लगा दी थी।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।