हमसे जुड़े

Follow us

30.3 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य पंजाब परमीश वर्मा क...

    परमीश वर्मा के बाद अब पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल को मिली धमकी

    Threat, Punjabi Singer Gippy Grewal, Parmish Verma

    मोहाली (एजेंसी) पंजाबी सिंगर एक्टर और डायरेक्टर परमीश वर्मा के बाद अब प्रसिद्ध गायक तथा अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल को धमकी देने का मामला सामने आया है। गिप्पी ने इस बारे में सीधा एसएसपी कुलदीप सिंह को सूचित किया है, जिसके बाद पुलिस ने गैंगस्टर के खिलाफ फेज 8 थाने में केस दर्ज कर लिया। पुलिस द्वारा अब मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनके पास अभी तक इस बात का कोई सबूत नहीं है। गिप्पी ने न ही उन्हें कोई नंबर दिया है, जिससे फोन आया था। गिप्पी इस समय अभी फिल्म कैरी ऑन जट्टा 2 की प्रमोशन के लिए पंजाब से बाहर गए हुए हैं।

    उल्लेखनीय है कि गैंगस्टर दिलप्रीत ढांहा पर पंजाबी गायक परमीश वर्मा पर भी हमला करने का मामला दर्ज है। उसने Facebook पर इसकी जिम्मेदारी ली थी। उन पर मोहाली में हमला हुआ था। यह हमला गैंगस्टर दिलप्रीत ने करवाया था उसके बाद पुलिस ने दिलप्रीत के दो लोगों को गिरफ्तार भी किया था जो कि उसकी फेसबुक ऑपरेट करने के आलावा उसके रहने का इंतजाम करते थे। इसके अलावा पंजाबी सिंगर बलकार सिद्धू भी फिरौती के लिए फोन आने की शिकायत दे चुके है।