हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home देश तेज आंधी से ग...

    तेज आंधी से गिरी दीवार दो मासूमों की मौत

    storm, wal down, child die, House under construction

    बड़वानी (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में तेज आंधी के चलते एक निर्माणाधीन मकान की दीवार पड़ोस के मकान पर ढह जाने से डेढ़ साल की बालिका समेत दो लोगों की मृत्यु हो गई तथा एक ही परिवार के 5 अन्य सदस्य घायल हो गए। पानसेमल के थाना प्रभारी राजेंद्र सिंगोड़ ने बताया कि कल देर रात भानक मोहल्ले में एक निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल की दीवार आंधी तूफान के चलते पास के ही एक मकान पर गिर गई। (Barwani News)

    हादसे में उस मकान में सो रही हीराबाई (65) तथा डेढ़ साल की माही की मौके पर ही मृत्यु हो गई। माही के पिता विजय मां रेखा, बहन कोमल तथा अन्य रिश्तेदार कोकिला बाई तथा पदमा घायल हो गए। घायलों को तत्काल पानसेमल के शासकीय अस्पताल ले जाया गया जहां से तीन गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को शाहदा (महाराष्ट्र) के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि निर्माणाधीन मकान के मालिक भीका वाडीले से भी पूछताछ की जा रही है। (Barwani News)