श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू कश्मीर में सीमावर्ती कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में रविवार को सेना ने नियंत्रण रेखा पर आतंकवादियों के घुसपैठ का प्रयास विफल कर दिया। सेना के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी भी मारे गये। कर्नल राजेश कालिया ने यूनीवार्ता को बताया कि नियंत्रण रेखा पर तैनात सैनिकों ने आतंकवादियों के एक समूह को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर(पीओके) की ओर से भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास करते देखा। समर्पण के लिए ललकारे जाने पर आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलायी। दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ में अब तक चार आतंकवादी मारे गये हैं। उन्होंने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक मुठभेड़ जारी है। पिछले सप्ताहों के दौरान उत्तरी कश्मीर में घुसपैठ का प्रयास कर रहे 10 आतंकवादी मारे गये हैं जबकि एक जवान शहीद हो गया और एक अन्य घायल हुआ है।
ताजा खबर
डूमवाली के पास लसाड़ा ड्रेन में 50 फुट दरार, सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल पानी में डूबी
प्रशासन की लापरवाही से कि...
पंजाब की सबसे कम उम्र की लाभार्थी: 1 वर्षीय बच्ची को मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत मिला जीवनरक्षक इलाज
मुख्यमंत्री सेहत योजना सु...
मलोट में 16.25 करोड़ रुपये की जल आपूर्ति परियोजना की शुरूआत
कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत ...
भास्कर इंटरनेशनल स्कूल में पीएम श्री खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
Australia: ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से छोटे बच्चों के ई-व्हीकल चलाने पर लगेगा प्रतिबंध
बढ़ते सड़क हादसों के मद्देन...
LPG Gas Shortage: गैस संकट से कुम्हारों के दिन बहुरे, मिट्टी के चूल्हों की बढ़ी मांग
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। M...
वन विभाग सख्त, फिर भी नहीं थम रही खैर तस्करी की घटनाएं
प्रताप नगर (सच कहूँ/राजें...
जानलेवा हमले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...















