हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा किसानों को कि...

    किसानों को किया धान की जहरमुक्त खेती के लिए प्रेरित

    Organizing, Paddy Farm School, Haryana

    फतेहाबाद (विनोद शर्मा)।

    कृषि विज्ञान केन्द्र फतेहाबाद द्वारा डॉ. सुरेन्द्र दलाल कीट साक्षरता मिशन निडाना, जींद के सहयोग से धान खेत पाठशाला का आयोजन किया गया। इस विषय पर हर 15 दिन बाद कक्षाएं लगेंगी। इस पाठशाला में जिले के विभिन्न गांवों से 25 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर चन्द्रप्रकाश आहूजा, सदस्य प्रबंधन मण्डल, चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने की।

    किसानों को संबोधित करते हुए श्री आहूजा ने कृषि परिवेश में जहरमुक्त खेती करने के लिए किसानों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बिना कीटों की पहचान व उनके आर्थिक हानि स्तर तक पहुंचने से पहले कीटनाशकों का प्रयोग नहीं करना चाहिए जिससे कि मिट्टी व पानी को प्रदूषित होने से बचाया जा सके।

    धान खेत पाठशाला का आयोजन

    इस अवसर पर निडाना, जींद से रणबीर सिंह मलिक एवं रामदेव ने धान में जहरमुक्त खेती करने के लिए किसानों को प्रेरित किया। उन्होंने धान में आने वाले कीड़ों व उनकी पहचान बताई। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र फतेहाबाद के सूत्रकृमि विशेषज्ञ डा. सरदूल मान ने किसानों को धान में लगने वाले धान जड़-गांठ सूत्रकृमि की समस्या, लक्षण व बचाव प्रबंधन पर विस्तार से वैज्ञानिक जानकारी दी। डा. संदीप भाकर ने किसानों को अच्छी कृषि पद्धति अपनाने के बारे में विस्तार से बताया।

    उन्होंने कहा कि सब्जियों में अंधाधुंध कीटनाशकों का प्रयोग न करें जिससे कि हमारे स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़े। डा. संतोष कुमार ने धान फसल में पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने खड़ी फसल में सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी होने पर छिड़काव के बारे में बताया। डा. संतोष कुमारी ने गृह विज्ञान सम्बंधित जानकारी दी। डा. सूबे सिंह ने किसानों से आह्वान किया किसान खेत पाठशाला में दी जाने वाली जानकारी को अपने खेत में अपनाएं व लागत कर कर पैदावार बढ़ाएं।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।