हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा ट्रांसपोर्ट म...

    ट्रांसपोर्ट मालिक ने गोली मारकर की आमहत्या

    Hanumangarh News
    Sanketik photo

    लाइसेंसी रिवाल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली

    रोहतक (सच कहूँ न्यूज)।

    शहर के मालगोदाम रोड निवासी एक ट्रांसपोर्ट मालिक ने संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारकर घर पर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। घटना का पता उस वक्त लगा जब एक पड़ोसी घर गया तो उसने देखा कि ट्रांसपोर्ट मालिक का शव बैड पर पड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि ट्रांसपोर्ट मालिक की पत्नी अपने बच्चों सहित मायके गई हुई है।

    सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। बाद में मृतक की पत्नी व परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर को मालगोदाम रोड निवासी गुरूविन्द्र पाल घर पर अकेला था और इसी दौरान उसने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।

    पुलिस ने घटना स्थल का बारीकि से मुआयना किया और इस बारे में भी परिजनों से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था और ट्रांसपोर्टर की पत्नी भी अपने बच्चों सहित मायके गई हुई थी। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और न ही मौके से कोई सुसाइड नोट मिला है।

    पुलिस अलग अलग आधार पर जांच कर रही है। पुलिस का यह भी मानना है कि लेन देने व पारिवारिक किसी कारण के चलते ट्रांसपोर्टर ने आत्महत्या की है। पुलिस को मौके से रिवाल्वर व पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।