हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मिर्जापुर में...

    मिर्जापुर में लाठी-डण्डे से पीटकर महिला की हत्या

    कुत्ते का शव फैंकने को लेकर हुआ विवाद

    मिर्जापुर, एजेंसी। उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर के पडरी क्षेत्र में लाठी-डण्डे से पीट पीटकर एक महिला की हत्या कर दी गयी।  पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मुल्हवा गांव में राम प्रसाद के मकान के पीछे कुछ लोगों ने एक कुत्ते का शव फेंक दिया गया था। इसको लेकर राम प्रसाद की पत्नी मुनरा(60) बुुधवार की रात गालीगलौज करने लगी।

    इसकाे लेकर गांव के ही दो लोगों ने लाठी-डण्डे से पीटकर उसे गम्भीर रुप से घायल कर दिया। परिजन गम्भीर हालत में उसे अस्पताल ले गये जहां उसकी मृत्यु हो गयी।  परिजनों की तहरीर पर नामजद दो लाेगों के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गयी है।

    अमेठी में वृद्ध की गला रेेतकर हत्या

    अमेठी। उत्तर प्रदेश में अमेठी के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र में धारदार हथियार से गला रेतकर एक वृद्ध की हत्या कर दिये जाने मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अढ़नपुर गांव निवासी रामदेव(60) बुधवार की रात आम के बाग में रखवाली करने गया था। सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने रामदेव का खून में लथपथ शव देखा। उसके गले और शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिले।  ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।

    HINDI NEWS से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें FACEBOOK और TWITTER पर फॉलो करें।