हमसे जुड़े

Follow us

14.3 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home अन्य खबरें सोनाली बेंद्र...

    सोनाली बेंद्रे को कैंसर, न्यूयार्क में हो रहा इलाज

    Sonali Bendre Cancer Treatment in New York

    सोनाली बेंद्रे ने कैंसर होने की बात के बारे में बताया

    नई दिल्ली (एजेंसी)।

    बॉलीवुड की अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे को कैंसर से ग्रसित हैं और वह न्यूयार्क में इसका इलाज करा रही हैं। सोनाली बेंद्रे ने खुद को कैंसर होने की बात के बारे में ट्वीट के माध्यम से बताया है। सोनाली ने बताया है कि उन्हें काफी बढ़ा हुआ कैंसर है और इसके इलाज के लिए वह इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं।

    उन्होंने साफ किया कि कैसे वह इस बीमारी से जूझ रही हैं और इस दौरान उनके दोस्त और परिजन उनका पूरी तरह साथ दे रहे हैं। इस खतरनाक बीमारी के बाद भी सोनाली बेंद्रे ने अपने परिवार और दोस्तों का इस दौरान समर्थन करने के लिए शुक्रिया अदा किया है। सोनाली ने कहा है कि वह इस बीमारी के खिलाफ संघर्ष करेंगी और इसे पार पाने को लेकर आशावादी हैं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

    Sonali Bendre Cancer Treatment in New York