हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कश्मीर के शोप...

    कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने पुलिस जवान को अगवा कर की हत्या

    Policeman Javid Ahmad, Abducted, Terrorists, Kashmir

    एक महीने में यह दूसरा मामला

    श्रीनगर(एजेंसी) कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक कॉन्स्टेबल जावेद अहमद डार की हत्या कर दी है। उनका शव शुक्रवार को गुलगाम के परिवान में मिला। जावेद को गुरुवार शाम को करीब 5 बजे अगवा किया गय था। एक महीने में यह दूसरा मामला है। इससे पहले 14 जून को आतंकवादियों ने भारतीय सेना के जवान औरंगजेब को कलमपोरा से अगवा कर हत्या कर दी थी।

    कचदूरा में इस साल एक एनकाउंटर में मारे गए पांच आतंकी

    न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जावेद अहमद को शोपियां के कचदूरा गांव की एक मेडिकल की दुकान से अगवा किया गया। ऐसी भी खबर है कि आतंकी एक कार से आए थे और जावेद को जबरन बैठाकर ले गए। कचदूरा में इस साल एक एनकाउंटर में पांच आतंकी मारे गए थे।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।