हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home खेल हिटमैन रोहित ...

    हिटमैन रोहित का शतक, भारत का सीरीज पर कब्ज़ा

    India captures series

    भारत ने सीरीज जीती/ India captures series

    ब्रिस्टल (एजेंसी)। हिटमैन के नाम से मशहूर ओपनर रोहित (India captures series ) शर्मा की नाबाद 100 रन की जबरदस्त शतकीय पारी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को तीसरे और निर्णायक ट्वंटी 20 मुकाबले में रविवार को एकतरफा अंदाज में सात विकेट से पीटकर इंग्लिश जमीन पर पहली बार ट्वंटी 20 सीरीज जीत ली। भारत ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीती। इंग्लैंड ने ओपनर जैसन रॉय के चार चौकों और सात छक्कों से सजे आतिशी 67 रन की बदौलत नौ विकेट पर 198 रन का मजबूत स्कोर बनाया लेकिन रोहित के नाबाद शतक से यह स्कोर बौना साबित हो गया।भारत ने 18.4 ओवर में तीन विकेट पर 201 रन बनाकर मैच और सीरीज अपने नाम कर ली। मैन ऑफ द मैच रोहित ने 56 गेंदों पर नाबाद 100 रन की मैच विजयी पारी में 11 चौके और पांच छक्के उड़ाए।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।