हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ संजू ने 500 क...

    संजू ने 500 करोड़ की कमाई की

    Sanju crosses Rs 500 crores

    भारत में फिल्म को 4000 से ज्यादा स्क्रीन पर किया गया रिलीज Sanju crosses Rs 500 crores

    मुंबई (एजेंसी)।

    बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर की फिल्म संजू ने बॉक्स आॅफिस पर ओवरसीज मिलाकर 500 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी संजू इस वर्ष की सर्वाधिक बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार थी। संजय दत्त की बायोपिक पर बनी संजू में रणबीर कपूर ने संजय दत्त का किरदार निभाया है। ह्यसंजूह्ण को दुनिया भर के 5300 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया गया। भारत में जहां फिल्म 4000 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया गया, वहीं विदेशों में फिल्म को 1300 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया गया। ‘संजू’ को रिलीज हुए 15 दिन हो चुके हैं, फिल्म की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। बड़े शहरों के अलावा छोटे शहरों में भी ‘संजू’ को खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म इंडियन बॉक्स-आॅफिस के साथ-साथ वर्ल्ड-वाइड भी शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर कहा कि फिल्म ‘संजू’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स आॅफिस कलेक्शन के मामले में 500 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार गई है। फिल्म ने भारत में 378 करोड़ ग्रास जबकि ओवरसीज में 122 करोड़ की कमाई की है। इस तरह संजू ओवरसीज मिलाकर ग्रास 500 करोड़ की शानदार कमाई कर चुकी है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।