हमसे जुड़े

Follow us

23.6 C
Chandigarh
Monday, March 16, 2026
More
    Home देश उत्तराखंड: 82...

    उत्तराखंड: 820 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 14 की मौत, 17 घायल

    Bus Accident, Dehradun, Died

    मुख्यमंत्री रावत ने घायलों के लिए हेलीकाप्टर की तुरंत दिए आदेश

    • मृतकों के परिजनों को 2 लाख व घायलों को 50 हजार रुपए मुआवजा
    • बस में 31 लोग सवार थे, घायलों में 7 की हालत खराब

    देहरादून (एजेंसी)। उत्तराखंड के टिहरी में वीरवार सुबह उत्तराखंड सड़क राज्य परिवहन निगम की एक बस के गहरी खाई में गिरने से 14 लोगों की मौत हो गयी है और 17 अन्य घायल हैं। गंभीर 6 घायलों को हेलीकाप्टर से ऋषिकेश एम्स ले जाया गया हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह हादसा टिहरी जनपद के चंबा-धरासू मार्ग पर किरगनी गांव के पास हुआ।

    टिहरी के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ब्रजेश भट्ट के अनुसार राज्य परिवहन निगम की एक बस उत्तरकाशी से ऋषिकेश जा रही थी। बस जैसे ही चंबा-धरासू मार्ग पर किरगनी के पास पहुंची तो चालक के नियंत्रण खो देने की वजह से बस अनियंत्रित होकर 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि बस में 31 लोग सवार थे।

    बस के खाई में गिरते ही 13 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी और 18 अन्य घायल हो गये। इनमें सात की हालत गंभीर है जिनमें से चार लोगों को हेलीकाप्टर से एम्स ऋषिकेश ले जाया गया है और अन्य तीन को लाए जाने की तैयारी की जा रही थी। भट्ट के अनुसार मौके पर राहत व बचाव कार्य पूरा कर लिया गया है। एक शव की खोज की जा रही है। शवों का पंचनामा भर दिया गया है और इसके बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

    मुख्यमंत्री रावत ने दुर्घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया

    मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने घायलों के लिये हेलीकाप्टर की तुरंत व्यवस्था के आदेश दे दिये और जिलाधिकारी को दुर्घटना में घायल लोगों को हर संभव मदद देने का आदेश दिया। इसके अलावा चंबा में हेलीकाप्टर भेजने के आदेश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए घायलों को हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया।

    सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को दो दो लाख एवं घायलों को पचास पचास हजार रुपए मुआवजा देने की घोषणा भी की गयी है। राज्यपाल कृष्ण कांत पाल ने इस हादसे पर शोक जताया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

    बादल फटने से चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद

    हिमाचल प्रदेश के मनाली के बरान नाले में बुधवार तड़के बादल फटने से चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर 6 गाड़ियां मलबे की चपेट में आ गईं। मौसम विभाग ने चंड़ीगढ़, पंजाब और हरियाणा में अगले चार दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।