हमसे जुड़े

Follow us

27.8 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More
    Home रंगमंच बॉक्स आॅफिस :...

    बॉक्स आॅफिस : फन्ने खां, मुल्क और कारवां हुईं फ्लॉप

    Box Office: Fanny Khan, Mulk, Caravan Film, Flop

    सीने प्रेमियों के लिए खराब साबित हुआ वीकएंड

    बॉलीवुड डेस्क।

    बॉलिवुड जगत की बात करें तो इस बार का वीकएंड सीने प्रेमियों के लिए खराब साबित हुआ। सीने प्रेमियों के साथ साथ सक्रीन उपभोक्ता भी खासा असंतुष्ट से दिखाई दिए। इस शुक्रवार रिलीज हुईं तीन फिल्में फ्लॉप साबित हुईं। कलेक्शन भी काफी कम हुआ। पहले दिन 7 करोड़ तक भी नहीं पहुंच पाईं।ट्रेड एनालिस्ट नरेन्द्र गुप्ता कहते हैं, ऐसा लगता है कि तीनों फिल्में पूरी तरह धुल गईं है। तीनों पिफल्मों में से किसी ने भी पहले दिन 7 करोड़ भी नहीं कमाए। इस महीने भी कमाई की उम्मीद नहीं है। फन्ने खां को सबसे ज्यादा नुकसान होगा क्योंकि ये महंगी फिल्म थी लेकिन आॅडिएंस ने इसे रिजेक्ट कर दिया। इस फिल्म की कहानी अच्छी नहीं थी। सिर्फ अनिल कपूर का काम अच्छा है। मुल्क को अच्छे रिव्यूज मिले लेकिन ये फिल्म को प्रॉफिट नहीं दिला सके। कारवां जिन लोगों ने देखी उन्हें अच्छी लगी। लेकिन, ये मल्टीपलैक्स की फिल्म है इसे सिंगल स्क्रीन के लोगों ने रिजेक्ट कर दिया।

    देखा जाएं तो फन्ने खां से काफी उम्मीदें थी लेकिन वे डूब गईं। कारवां को अच्छी तरह प्रमोट नहीं किया गया। मुल्क को अच्छे रिव्यू मिले हैं। इस हफ्ते विश्वरूपम 2 रिलीज हो रही है तो मुल्क के पास कुछ पैसे बनाने का मौका है नहीं तो ये वीकएंड एकदम डल रहने वाला है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।