हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home खेल बांग्लादेश ने...

    बांग्लादेश ने विंडीज से जीती ट्वेंटी-20 सीरीज

    Bangladesh, Twenty20 Series, West Indies

    लॉडरहिल (एजेंसी)। ओपनर लिटन दास (61) के शानदार अर्धशतक और मुस्ताफिजुर रहमान (31 रन पर तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी से बांग्लादेश ने वेस्ट इंडीज को वर्षा बाधित तीसरे ट््वेंटी-20 मैच में डकवर्थ लुइस नियम के तहत 19 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली। बांग्लादेश ने वेस्ट इंडीज से टेस्ट सीरीज 0-2 से गंवाने के बाद शानदार वापसी की और वनडे सीरीज 2-1 से और ट््वेंटी-20 सीरीज 2-1 से जीत ली।

    लिटन दास के 32 गेंदों में छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से बने 61 और कप्तान शाकिब अल हसन के 24 तथा महमूदुल्लाह के नाबाद 32 रन से बंगलादेश ने पांच विकेट पर 184 रन का मजबूत स्कोर बनाया। इसके जवाब में वेस्ट इंडीज ने 17.1 ओवर में सात विकेट पर 135 रन बनाए थे कि बारिश आ जाने के कारण खेल रोक देना पड़ा। इसके बाद खेल संभव नहीं हो पाया।

    वेस्ट इंडीज के लिए डकवर्थ लुइस नियम के तहत 17.1 ओवर में लक्ष्य 155 रन था और कैरेबियाई टीम इससे काफी पीछे रह गई। वेस्ट इंडीज के लिए आंद्रे रसेल ने सर्वाधिक 47 रन बनाए। रसेल ने 21 गेंदों की अपनी पारी में एक चौका और छह लगाए। लिटन दास को प्लेयर आॅफ द मैच और शाकिब को प्लेयर आॅफ द् सीरीज का पुरस्कार मिला।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।