हमसे जुड़े

Follow us

17.2 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home राज्य पंजाब खेहरा गुट का ...

    खेहरा गुट का आठ सदस्यीय राजनीतिक मामलों की कमेटी का ऐलान

    Khaira group

    चंडीगढ़ (एजेंसी)। आम आदमी पार्टी पंजाब के बागी गुट (Khaira group) ने पार्टी की आठ सदस्यीय तदर्थ राजनीतिक मामलों की कमेटी का ऐलान किया है।
    तदर्थ कमेटी ही प्रदेश पार्टी प्रधान का चुनाव करेगी। कमेटी में श्री सुखपाल खेहरा ,कंवर संधू ,नाजर सिंह मानसहिया ,जगदेव सिंह कमालू ,मास्टर बलदेव सिंह ,पीरमल सिंह खालसा ,जगतार सिंह जग्गा हिस्सोवाल ,जयकिशन रोडी आठ सदस्य होंगे तथा श्री मानसहिया कमेटी के सदस्य सचिव होंगे। ये सभी विधायक हैं। संधू ने मंगलवार को पीएसी की घोषणा करते हुये कहा कि तदर्थ कमेटी में कुल आठ विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे ।

    इनमें गुरप्रताप सिंह खुशालपुर ,दलजीत सिंह सदरपुरा ,एनएस चहल ,दीपक बंसल , परमजीत सिंह सचदेवा ,परगट सिंह चौगवान ,सुरेश शर्मा सुश्री कमलजीत कौर शामिल हैं ।

    तदर्थ पीएसी के सभी सदस्य तथा विशेष आमंत्रित सदस्य प्रदेश की प्रस्तावित तदर्थ कार्यकारिणी के भी सदस्य होंगे ।
    श्री संधू ने कहा कि इसकी शीघ्र घोषणा की जायेगी ।

    तदर्थ प्रदेश पीएसी अध्यक्ष तथा संयोजक की नियुक्तियों सहित समूचे राजनीतिक ढांचे का निरीक्षण करेगी। यह जिला ,विधानसभा हलकों और ब्लाक स्तर पर पार्टी के ढांचे को स्थापित करेगी।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें