हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    बगदाद में बम विस्फोट, 2 की मौत, 6 घायल

    Baghdad

    इराक की राजधानी बगदाद (Baghdad) में विस्फोट

    बगदाद (एजेंसी)। इराक की राजधानी बगदाद (Baghdad)के एक भीड़भाड़ वाले बाजार में मंगलवार को हुए बम विस्फोट में कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी तथा छह अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि विस्फोट राष्ट्रवादी शिया धार्मिक नेता मुक्तदा अल सद्र के गढ़ सद्र सिटी जिले में हुआ।

    फिलहाल किसी ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। उल्लेखनीय है कि इराक ने गत वर्ष दिसंबर में इस्लामिक स्टेट(आईएस) पर विजयी हासिल करने की घोषणा की थी। सुरक्षा अधिकारियों का हालांकि कहना है कि अपने स्वयंभू खिलाफत के ध्वस्त होने और उसके आतंकवादियों के तितर-बितर होने के बाद आईएस सिर उठा सकता है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।