हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More

    पुतिन ने कोविंद-मोदी को पत्र लिखकर केरल आपदा पर जताया दुख

    Kerala disaster

    मॉस्को (एजेंसी)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केरल में बाढ़ (Kerala disaster)  की विभीषिका से बड़ी संख्या में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। पुतिन ने पत्र में लिखा, ‘केरल में विनाशकारी बाढ़ से सैकड़ों लोगों के मारे जाने पर मेरी हार्दिक संवेदनाएं स्वीकार करें। उन्होंने लिखा कि रूस आपदा के इस समय में भारत के दोस्ताना लोगों के साथ है और आशा करता है कि इस प्राकृतिक आपदा में घायल हुए लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हों।

    केरल में बाढ़ (Kerala disaster) से अब तक 350 लोगों की मौत

    गौरतलब है कि केरल में बाढ़ की वजह से अब तक लगभग 350 लोगों की मौत हो गयी है और सात लाख से अधिक लोग राहत शिविरों में रहने के लिए मजबूर हैं। केरल में तबाही को देखते हुए केंद्र और राज्यों की मदद के अलावा अन्य देश भी सहायता के लिए आगे आए हैं। संयुक्त अरब अमीरात ने भी केरल में त्रासदी को देखते हुए 700 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता की पेशकश की है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।