हमसे जुड़े

Follow us

24.7 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home रंगमंच  नारायण सिंह ...

     नारायण सिंह की फिल्म में फिर काम करेंगे शाहिद कपूर

    Shahid Kapoor to work in Narayan Singh's movie

    दोनों ने फिर से साथ काम करने का निर्णय लिया।

    मुंबई  (वार्ता) बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर एक बार फिर से निर्देशक नारायण सिंह की फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। शाहिद इन दिनों नारायण सिंह की फिल्‍म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ में काम कर रहे हैं जो जल्‍द ही रिलीज होने जा रही है। फिल्म के निर्देशक नारायण सिंह शाहिद के फैन हो गए हैं। नारायण सिंह ने शाहिद के साथ अपनी दूसरी फिल्‍म की घोषणा कर दी है। वह जल्द ही शाहिद कपूर के साथ एक और ज्वलंत मुद्दे पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि नारायण सिंह भारत में श्वेत क्रांति के जनक डॉक्टर वर्गीज कुरियन के जीवन पर भी एक फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं.। बताया जा रहा है कि ह्यबत्ती गुल मीटर चालूह्ण की शूटिंग के दौरान नारायण सिंह ने शाहिद के साथ अगली फिल्म के बारे में बातचीत की और दोनों ने फिर से साथ काम करने का निर्णय लिया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।