हमसे जुड़े

Follow us

22.7 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home देश मध्यप्रदेश मे...

    मध्यप्रदेश में संपत्ति विरूपण के 17 लाख से अधिक प्रकरण पंजीबद्ध

    Madhya Pradesh

    भोपाल (एजेंसी)। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी व्ही.एल. कान्ताराव ने आज यहां बताया कि प्रदेश में संपत्ति विरूपण के 17 लाख से अधिक प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं। कान्ताराव ने बताया है कि राज्य में आदर्श आचार संहिता लगने के बाद 6 अक्टूबर से 11 नवम्बर तक कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिये 37 हजार 181 गैर जमानती वारंट तामील करवाये गये हैं। इसी दौरान तीन हजार 733 अवैध हथियार जब्त किये गये हैं और दो लाख 60 हजार 118 शस्त्र थानों में जमा कराये गये हैं।

    उन्होंने बताया कि सम्पत्ति विरूपण के तहत 17 लाख 38 हजार 539 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं। इनमें से 16 लाख 84 हजार 973 प्रकरणों में कार्यवाही की गयी है। शासकीय सम्पत्ति विरूपण में 13 लाख 11 हजार 538 प्रकरण पंजीबद्ध कर 12 लाख 77 हजार 896 प्रकरणों में कार्यवाही की गई है। निजी सम्पत्ति विरूपण के तहत चार लाख 27 हजार 01 प्रकरण पंजीबद्ध कर चार लाख 7 हजार 77 प्रकरणों में कार्यवाही की गई है। इसी अवधि में वाहनों के दुरूपयोग पर 11 हजार 475 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।