हमसे जुड़े

Follow us

14.1 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More

    स्पेन में दो रेलगाड़ियां टकराई, एक की मौत, 95 घायल

    Trains Accident

    मैड्रिड 09 फरवरी (एजेंसी)

    स्पेन के मनरेसा और सेंट विंसेंक डी कास्टेल्लेट के बीच शुक्रवार दो रेलगाड़ियां टकराने से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गयी और 95 लोग घायल हो गये। राज्य सरकार के रेलवे संरचना प्रबंधक एडीआईएप ने अपने आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी। बार्सिलोना शहर के औद्योगिक क्षेत्र के दो शहरों को जोड़ने वाली रेल लाइन पर दो रेलगाड़ियों में आमने-सामने की टक्कर हुई जिसमें रेलगाड़ी चालक की मौत हो गयी। राज्य सरकार के रेलवे ऑपरेटर रेंफे ऑपराडोरा के अनुसार, रेलगाड़ियोें में आमने सामने की टक्कर हुई और रेलगाड़ी चालक की मौत हो गयी। स्थानीय आपात सेवा ने ट्विटर पर जानकारी दी, “ दुर्घटना में 95 लोग घायल हुए हैं जिसमेें से तीन गंभीर रूप से घायल हैं।” स्थानीय काउंसलर दामिया कालवेट ने रेडियो पर जानकारी देते हुए कहा कि यह हादसा सिग्नल की तकनीकी खामी के कारण हुआ।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।