हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश लोकसभा चुनाव:...

    लोकसभा चुनाव: बसपा की चौथी लिस्ट, गाजीपुर से मनोज सिन्हा के सामने मुख्तार अंसारी के भाई को टिकट

    Lok Sabha Elections

    मायावती ने कहा था- बजरंग बली और अली के गठजोड़ से अच्छा रिजल्ट मिलेगा

    नई दिल्ली। बसपा ने लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को चौथी सूची में 16 उम्मीदवार तय किए। पार्टी ने मुख्तार अंसारी (Lok Sabha Elections) के भाई अफजाल को गाजीपुर से टिकट दिया है। यहां उनका मुकाबला भाजपा नेता मनोज सिन्हा से होगा। अन्य प्रत्याशियों में सुल्तानपुर से चन्द्रभद्र सिंह, प्रतापगढ़ से अशोक कुमार त्रिपाठी, अम्बेडकर नगर से रितेश पांडेय, डुमरियागंज से आफताब आलम, देवरिया से विनोद कुमार जायसवाल, घोषी से अतुल राय, सलेमपुर से आरएस कुशवाहा, जौनपुर से श्याम सिंह यादव और भदोही से रंगनाथ मिश्रा के नाम शामिल हैं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।