हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश आईपीएल: दिल्ल...

    आईपीएल: दिल्ली-चेन्नई का मैच आज

    IPL

    मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर रात 8 बजे से

    • दोनों टीमों के 16-16 अंक, रन रेट के आधार पर दिल्ली पहले स्थान पर
    • चेन्नई की टीम होमग्राउंड पर इस सीजन में सिर्फ एक मैच हारी

    चेन्नई (एजेंसी) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण का 50वां मुकाबला बुधवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम पर चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली के बीच खेला जाएगा। इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच अब तक कुल सात मुकाबले खेले गए। इनमें चेन्नई ने पांच और दिल्ली ने सिर्फ दो मैच अपने नाम किए। दिल्ली को पिछली जीत 2010 में मिली थी। उसके बाद से वह यहां लगातार पांच मैच हारा है।आईपीएल में दोनों ने अब तक एक दूसरे के खिलाफ 19 मैच खेले हैं। इनमें से चेन्नई ने 13 और दिल्ली ने 6 जीते हैं। एमए चिदंबरम स्टेडियम पर चेन्नई के प्रदर्शन की बात करें तो वह इस मैदान पर पिछले छह मैच में सिर्फ एक हारी है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।