हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें कांग्रेस नेता...

    कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई की विदेश में 200 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

    Kuldeep Bishnoi, Income, Tax Raids

    हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे हैं कुलदीप, पत्नी रेणुका भी विधायक

    • बिश्नोई के हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल समेत 13 ठिकानों पर 23 जुलाई से कार्रवाई शुरू हुई थी
    • आयकर अफसरों ने कहा- छापेमारी में मिली जानकारियां ईडी और जांच एजेंसियों के साथ साझा करेंगे

    पानीपत (एजेंसी)। हरियाणा के कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई के ठिकानों पर आयकर विभाग की 89 घंटे चली छापेमारी में करीब 230 करोड़ रुपए की अघोषित संपत्ति और कर चोरी का खुलासा हुआ है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि बिश्नोई की 200 करोड़ की संपत्ति विदेश में होने की जानकारी मिली है। इसकी जानकारियां जांच एजेंसियों के साथ साझा की जा रही है। आयकर टीम ने बिश्नोई के हरियाणा।

    दिल्ली और हिमाचल समेत 13 ठिकानों पर 23 जुलाई से कार्रवाई शुरू की थी। आयकर विभाग ने प्रेस रिलीज में बताया है कि पिछले दिनों जिस समूह पर कार्रवाई की गई। उसे नियंत्रित करने वाले पड़ोसी राज्य में लंबे वक्त से राजनीतिक पदों पर काबिज हैं और करोड़ों की अघोषित संपत्ति जमा की है। अभी तक मिले सुबूतों से पता चला है कि उनके द्वारा अचल संपत्ति के लिए भारी मात्रा में अघोषित कैश से लेनदेने हुआ है। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि यह मामला कुलदीप बिश्नोई से ही जुड़ा है।

    पनामा, यूके और यूएई जैसे देशों में संपत्ति

    आयकर अफसरों के मुताबिक, छापेमारी में करीब 30 करोड़ की घरेलू आयकर चोरी और 200 करोड़ रुपए की अघोषित विदेशी संपत्ति का खुलासा हुआ है। यह संपत्ति ब्रिटिश आइसलैंड, पनामा, यूके और यूएई में दशकों से छिपी थी। यह जानकारी अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और जांच एजेंसियों के साथ साझा की जा रही है।

    कुलदीप की पत्नी और बेटे से भी पूछताछ हुई थी

    अधिकारियों ने 23 जुलाई से कुलदीप बिश्नोई के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की थी। 89 घंटे चली कार्रवाई में कुलदीप बिश्नोई, पत्नी रेणुका बिश्नोई, बेटे भव्य बिश्नोई से भी पूछताछ हुई थी। इसके बाद कुलदीप ने ट्वीट किया था कि फूंक मार के बुझाने की, क्या गजब कोशिश थी, जनाब.. हम वो चिराग हैं जिसे आंधियों ने पाला है।